छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना बलौदा क्षेत्र में अवैध खनिज रेती, गिट्टी परिवहन करने वाले के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र में अवैध खनिज रेती, गिट्टी परिवहन करने वाले के विरूद्ध बलौदा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 03 ट्रेक्टर वाहनों को अवैध खनिज रेती, गिट्टी परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर्यावाही किया गया।
वाहन मालिकों, वाहन चालकों के विरूद्ध के छ.ग. गौड़ खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन,1957 की धारा 21 (5) के तहत कार्यवाही हेतु जिला खनिज विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।
अवैध रेती, गिट्टी की परिवहन किये जाने पर अवैध बिक्री परिवहन पर अंकुस लाने के लिए 13 फरवरी 24 को थाना बलौदा पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। जिसमें 02 ट्रेक्टर वाहनों में अवैध खनिज रेती एवं 01 ट्रेक्टर वाहनों में गिट्टी परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को जप्त किया जाकर विस्तृत प्रतिवेदन खनिज विभाग को खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही हेतु प्रकरण दर्ज किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



