Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

“जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी पर पुलिस का एक्शन, 10 पीड़ितों को लौटाए ₹54 हजार से ज्यादा”

जांजगीर-चांपा। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस के साइबर थाना ने 10 पीड़ितों को उनकी ठगी गई राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) पोर्टल के माध्यम से साइबर थाना जांजगीर-चांपा को प्राप्त कुल 31 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। इसके परिणामस्वरूप 10 आवेदकों के बैंक खातों में कुल 54 हजार 568 रुपए की ठगी गई राशि वापस कराई गई है।
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त होते ही रकम को होल्ड कराने और पीड़ित को वापस दिलाने के लिए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से नोटिस भेजा गया। साइबर थाना टीम ने मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया। पुलिस की इस पहल से 10 पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है।
 
शेष मामलों में भी जारी है रकम वापसी की कार्रवाई
साइबर थाना को प्राप्त 31 आवेदनों में से जिन मामलों में राशि होल्ड कराई गई है, उनमें शेष पीड़ितों को भी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस टीम संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। साथ ही अन्य पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है तथा होल्ड राशि वापस प्राप्त करने के लिए MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदन कराया जा रहा है।
 
GRM पोर्टल पर भी मिली छह शिकायतें
जिला पुलिस के अनुसार GRM पोर्टल पर जिले में खाते और रकम को अनहोल्ड कराने से संबंधित कुल छह शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की संबंधित थानों से जांच कराई गई। जांच के दौरान चार शिकायतों में मल्टीपल शिकायत दर्ज होने के कारण आवेदन निरस्त किए गए। वहीं एक शिकायत में आवेदक के खाते और रकम को अनहोल्ड कराया गया है, जबकि एक शिकायत अभी जांच के स्तर पर लंबित है।
 
समय पर शिकायत करने से बच सकती है रकम
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराएं नहीं और बिना देर किए इसकी शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय रहते शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पीड़ित को रकम वापस दिलाने में मदद मिल सकती है।
जिला पुलिस जांजगीर-चांपा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, यूपीआई या अन्य साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील भी की है।
 
      पुलिस की अपील
  • साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
  • cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें।
  • ठगी की जानकारी देने में देरी न करें, क्योंकि समय पर शिकायत से रकम होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ती है।
See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!