Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chat GPT यूज करने में दिल्ली NCR के लोग सबसे आगे, बाकी राज्य में ऐसे हो रहा है इस्तेमाल

AI को अपनाने में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे है, इस बात का खुलासा हो गया है. हाल ही में OpenAI की नई स्टडी से इस बात का पता चला है कि भारत दुनिया के सबसे एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बाजारों में से एक है. OpenAI ने कहा, भारत दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते AI बिल्डर इकोसिस्टम में से एक है. कंपनी ने बताया कि फरवरी 2026 में Codex के लॉन्च होने के बाद यूजर्स की संख्या में सिर्फ दो हफ्तों में चार गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है, कोडेक्स कंपनी का AI कोडिंग टूल है.

See also  मोदी चार दिन की यात्रा पर ब्रिटेन और मालदीव जायेंगे

कंपनी का कहना है कि भारतीय यूजर्स कोडिंग और डेटा एनालिसिस, दोनों के इस्तेमाल में ही सबसे आगे हैं और ये एडवांस AI टूल्स के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है. OpenAI ने बताया कि भारत में AI इस्तेमाल करने वाले कुल लोगों में से लगभग 50 प्रतिशत लोग टॉप 10 शहरों में रहते हैं, इनमें दिल्ली-NCR सबसे आगे है. जहां देश में ChatGPT का इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रमुख शहरों से परे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे रोजमर्रा के क्षेत्रों में भी AI को भी अपनाया जा रहा है.

See also  पटवारी शोभनाथ पाण्डेय को किसानों एवं ग्रामीणों से अशोभनीय व्यवहार करने तथा उनसे राशि की मांग करने पर एसडीएम ने किया निलंबित...

एजुकेशन और हेल्थ से जुड़े सवाल भी पूछते हैं लोग
शिक्षा और सीखने के क्षेत्र में, पूर्वी राज्य खास तौर पर मजबूत भागीदारी दिखा रहे हैं. OpenAI ने असम का उदाहरण दिया, जहां चैटजीपीटी को मिले सभी मैसेज में 22 प्रतिशत शिक्षा और सीखने से जुड़े हैं जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिला है. स्वास्थ्य और सेहत के मामले में, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे क्षेत्रों में ज्यादा भागीदारी देखने को मिलती है. जम्मू-कश्मीर में, लगभग हर 10 में से चैटजीपीटी को मिला 1 मैसेज स्वास्थ्य से जुड़ा होता है.

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफरनामा, कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!