Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Patna News Today : रातभर आती थी आवाज, सादे लिबास में पहुंची पुलिस तो रह गई दंग…

पटना। बिहार की राजधानी पटना के खुसरुपुर थाना क्षेत्र के किरोधपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा, जहां ‘होम्योपैथी’ इलाज की आड़ में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को पहले तो यह समझ में नहीं आया कि यहां क्या हो रहा था, लेकिन कुछ समय बाद राज से पर्दा उठा जब खाली बोतलें और रैपर मिले।

जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 2500 लीटर स्प्रिट, भरी हुई शराब की बोतलें और शराब बनाने की मशीनें बरामद कीं। हालांकि इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह अवैध शराब का धंधा काफी समय से चल रहा था, और नए साल पर यहां बड़ी मात्रा में शराब बनाने की तैयारी थी।

See also  कोरबा में SECL के ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रीय हड़ताल का समर्थन किया..खदान में गेट मीटिंग आयोजित हुआ

Patna News Today : उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने किरोधपुर गांव में छापा मारा और वहां से 2500 लीटर स्प्रिट, रैपर बनाने की मशीन, 91 बोतल शराब, और 100 से अधिक खाली गैलन बरामद किए। ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी पता चला कि यहां पर लंबे समय से नकली शराब बनाई जा रही थी। चार दिन पहले ही ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद सादे कपड़ों में दो टीमों ने जाकर जांच की और फिर छापेमारी की।

इस छापेमारी में होम्योपैथी दवाइयों के खाली कार्टन भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शराब बनाने में होम्योपैथी दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह फैक्ट्री कौन चला रहा था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!