Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महानदी पावर कंपनी पर 693 करोड़ का जलकर बकाया, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने तारांकित सवाल के जरिए मांगी थी जानकारी…

जांजगीर-चांपा। विधानसभा में जांजगीर चांपा जिले के नरियरा में संचालित मेसर्स केएसके महानदी पावर कंपनी पर बकाए जलकर की राशि का मामला उठा। कांग्रेस सदस्य शेषराज हरवंश ने तारांकित सवाल के जरिए संबंधित कंपनी को सालाना जल आपूर्ति के लिए किए गए अनुबंध की जानकारी मांगी। विधानसभा में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की सदस्य शेषराज हरवंश के एक तारांकित सवाल के लिखित जवाब में जानकारी देते हुए बताया कि जांजगीर चांपा जिले में संचालित केएसके महानदी पावर हैदराबाद पर जलकर की 693 करोड़ 46 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया है। वर्तमान में इस कंपनी का प्रकरण वर्ष 2019 से ही राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधीकरण में पंजीबद्ध है। विभाग द्वारा बकाया जलकर राशि की वसूली के लिए एनसीएलटी के समक्ष दावा प्रस्तुत किया गया है। विधानसभा में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की सदस्य शेषराज हरवंश के एक तारांकित सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विधानसभा में जांजगीर चांपा जिले के नरियरा में संचालित मेसर्स केएसके महानदी पावर कंपनी पर बकाए जलकर की राशि का मामला उठा। कांग्रेस सदस्य शेषराज हरवंश ने तारांकित सवाल के जरिए संबंधित कंपनी को सालाना जल आपूर्ति के लिए किए गए अनुबंध की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कंपनी को प्रतिमाह कितनी मात्रा में कहां से जल की आपूर्ति की जाती है।

See also  नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपए लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!