Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

New Amrit Bharat Express Train: ब्रहमपुर-उधना के बीच नई ट्रेन सेवा: जानिए अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और स्टॉपेज

रायपुर,27 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के ब्रह्मपुर से गुजरात के उधना तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में शामिल होगी। इस जोन की पहली अमृत भारत ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक कई प्रमुख शहरों और जिलों को जोड़ेगी।

ट्रेन के ठहराव
इस ट्रेन के व्यावसायिक स्टॉपेज में बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, मुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड और पलासा शामिल हैं।

See also  भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

5 अक्टूबर से नियमित संचालन
ट्रेन का नियमित परिचालन 5 अक्टूबर 2025 से उधना से और 6 अक्टूबर 2025 से ब्रह्मपुर से शुरू होगा। ट्रेन नंबर 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार को सुबह 7:10 बजे उधना से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। यह गोंदिया में रात 9:40 बजे पहुंचकर 9:48 बजे रवाना होगी, दुर्ग में रात 11:53 बजे पहुंचकर 11:58 बजे और रायपुर में मध्यरात्रि 12:35 बजे पहुंचकर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 19022 ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार को रात 11:45 बजे ब्रह्मपुर से चलकर तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह रायपुर में दोपहर 2:55 बजे पहुंचकर 3:05 बजे, दुर्ग में 3:50 बजे पहुंचकर 3:55 बजे और गोंदिया में 5:55 बजे पहुंचकर 6:00 बजे रवाना होगी।

See also  संबलपुरी पैटर्न की सुंदर साड़ियां बन रही रीपा में, अपने शानदार मोटिफ की वजह से छत्तीसगढ़ में भी काफी लोकप्रिय हैं इस पैटर्न की साड़ियां...

शुभारंभ के दिन स्पेशल संचालन
उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन विशेष समय-सारणी के तहत चलेगी। ट्रेन नंबर 09021 उधना-ब्रह्मपुर उद्घाटन स्पेशल 27 सितंबर 2025 को सुबह 10:50 बजे उधना से रवाना होकर गोंदिया में मध्यरात्रि 1:20 बजे, दुर्ग में 3:33 बजे और रायपुर में 4:15 बजे रुकते हुए अगले दिन शाम 5:35 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।

Advertisment

इसी तरह, ट्रेन नंबर 09022 ब्रह्मपुर-उधना उद्घाटन स्पेशल उसी दिन दोपहर 12:00 बजे ब्रह्मपुर से चलकर रायपुर में मध्यरात्रि 2:20 बजे, दुर्ग में 3:15 बजे और गोंदिया में 5:25 बजे रुकते हुए रात 9:00 बजे उधना पहुंचेगी। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।

See also  रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांची जाएगी गाड़ियों की फिटनेस...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!