Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भक्तिमय माहौल में डूबा जांजगीर, कृष्ण जन्माष्टमी में विधायक गजेंद्र यादव का आगमन…

जांजगीर-चांपा। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का आज जांजगीर आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर फूल मालाओं से अभिनंदन कर कार्यकर्ताओं ने उत्साह प्रकट किया,

विधायक यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने के लिए जांजगीर पहुंचे हैं, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और श्रद्धालुओं के साथ उत्सव का आनंद लेंगे । धार्मिक झांकियों, भजन संध्याओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय होगा ।

पूरे नगर में जन्माष्टमी की रौनक देखते ही बन रही हैं । मंदिरों में सुंदर सजावट, दही-हांडी कार्यक्रम और झांकी प्रतियोगिता की तैयारी ने लोगों का मन मोह लिया हैं । विधायक यादव ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, सत्य और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देने वाला उत्सव है।

See also  बायसन के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने तत्काल सहायता राशि दिलाई…

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विधायक जी का आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। वे जनता से आत्मीय रूप से मिलते हैं और हर वर्ग के बीच संवाद स्थापित करते हैं। महोत्सव में उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ जाएगी ।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!