स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास नारायण कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। गांवों, शहरों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही जिला स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं दी। रैली के पश्चात कचहरी चौक के पास सभी ने अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं, आमजन उपस्थित थे।