Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

देश की आजादी में लोधी समाज का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान नगर पंचायत पथरिया में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन दिन है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के इतिहास में लोधी समाज का गौरवशाली योगदान रहा है। इस समाज ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी यह समाज अपनी कर्मठता, अखण्डता एवं एकता के कारण आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, चुनाव के पहले हमने जो 18 लाख गरीबों को आवास देने का वादा किया था जिसे हमारी सरकार बनते ही पूरा किए और हम नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपना वादा निभाते हुए सुशासन दिवस पर 02 साल के लंबित धान का बोनस का भुगतान किया और ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

See also  पैसा मांगते हुए ऑडियो वायरल प्रत्येक किस्त में पांच पांच हजार की अवैध वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पशु शेड निर्माण कार्य के नाम पर अवैध धनराशि मांगने एवं शासकीय सेवा नियमों के उल्लंघन संबंधी शिकायत, सरपंच पति नलसाय दिवाकर आत्मानंद स्कूल नवागढ़ के शिक्षक के पद पर पदस्थ है, जिला कलेक्टर जनपद सीईओ नवागढ़ से हुई लिखित शिकायत

उपमुख्यमंत्री साव ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली लोधी समाज की रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेते हुए यह समाज जागरूक होकर मुख्य धारा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में यह समाज अग्रसर हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि हमारा समाज के लोग छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में बहुतायत में निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में हमारे समाज की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से डटकर लड़ाई लड़ी। हमारे समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे-न्यायाधीश, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील जैसे पदों में अपनी सेवा देकर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

See also  पावर पॉइंट के द्वारा हिंदी को आधुनिक तरीके से पढ़ाने का प्रदेश स्तर पर प्रथम प्रयास करते अनुराग...

कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू सहित नगरीय तथा त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या समाज के लोग एवं आमजन मौजूद थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!