Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba Sex Racket Exposed : छत्तीसगढ़ के इस होटल और स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी, 7 लड़कियां समेत 12 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार…

कोरबा। Korba Sex Racket Exposed : कोरबा पुलिस ने शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कई लोग आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए। पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 युवतियों समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया। कोरबा पुलिस को लंबे समय से राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मुखबिर से पक्की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने इन दोनों स्थानों पर छापा मारा।

छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोग

राज होटल में चार पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में पाई गईं। जांच में पता चला कि इन स्थानों पर मिली महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत, सभी मृत गौवंश को फेंक दिया गया है गौठान के पीछे खुले जगह में, उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना हो रहा है कठिन...

छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे

राज होटल में चार पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

Advertisment

सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला संदिग्ध अवस्था में मिले।

इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी संदेहास्पद परिस्थितियों में पाई गईं।

अन्य राज्यों से लाई गई थीं युवतियां

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन दोनों स्थानों पर पकड़ी गई महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं। इससे पहले भी कोरबा में कई स्थानों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों का खुलासा हो चुका है, लेकिन इन मामलों में संलिप्त लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शहर में इस तरह की गतिविधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अब अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी नजर बनाए हुए है और जल्द ही अन्य अवैध गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत…

पुलिस की सख्त कार्रवाई से हड़कंप

इस छापेमारी के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब उन होटल और स्पा सेंटरों पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है, जहां अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल और स्पा सेंटर संचालकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। प्रशासन जल्द ही अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी कार्रवाई कर सकता है ताकि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

See also  धान खरीदी प्रभारियों का खामियाजा भुगत रहे समिति के कर्मचारी, 62 लाख 06 हजार 01 सौ 97 रुपए 95 पैसे की बारदाना गबन का आरोप, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से होगी शिकायत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जैजैपुर अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!