Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा: 19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान, प्रेमी के साथ भागकर लौटने के बाद की आत्महत्या…

कोरबा। जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी और वापस लौटने के बाद यह घटना हुई।

घटना के दिन युवती ने अपने परिजनों को फोनकर बुलाया। इस दौरान उसने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे गांव के सरपंच द्वारा लिखवाया गया था। नोट लिखते समय गांव का कोटवार भी मौजूद था।

See also  नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण...

मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद।

मृतका के परिजनों का बयान दर्ज

Advertisment

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम प्रसंग में हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!