Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने जितेंद्र देवांगन

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें जांजगीर के जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही सक्रिय एवं संघर्षपूर्ण रहा है। वे ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके पश्चात उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में जनसेवा की।
संगठनात्मक अनुभव के तहत उन्होंने क्रमशः – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

See also  सावन के चौथे सोमवार को पीथमपुर के बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, भोले के भक्तों ने किया जलाभिषेक,  जिला के आसपास गावों से पहुंची थी कावरियों की टोली, रात भर हुआ भजन कीर्तन,पीथमपुर के बाबा कलेश्वर नाथ की महिमा अपरंपार, ॐ नमः शिवाय और बोल बम के लगे जयकारे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!