छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
अकलतरा की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

जांजगीर-चांपा। अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा की कक्षा 11वीं की छात्रा किरण निर्मलकर पिता मुकुंद शरण निर्मलकर भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित “विकसित भारत यंग लीडर डायलाग” कार्यक्रम के अंतर्गत “बिल्डिंग ए सस्टैंनैबले एंड ग्रीन विकसित भारत” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर युवा उत्सव हेतु चयनिय हुई है जो 10 से 12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित है। यह चयन पी.पी.टी. विजन डेक प्रस्तुतीकरण एवं लीडरशिप असेसमेंट के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 15 से 29 वर्ष के जोन स्तर पर चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया। छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय तथा अकलतरा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शाला के वरिष्ठ शिक्षक आर के पाण्डेय एवं वर्षा यादव के मार्गदर्शन में किरण ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्रा की सफलता पर अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ सिंह (अध्यक्ष खनिज एवं विकास निगम छ ग शासन)ने कहा कि यह हमारी शाला के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारी छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया है, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव ईश्वर खंडेलिया, सह सचिव पंकज दोशी, कोषाध्यक्ष स्वप्निल जैन,आय व्यय निरीक्षक विकास केडिया, एवं समस्त सम्माननीय सदस्यों तथा शाला के प्राचार्य आर के विश्वकर्मा, एवं समस्त स्टाफ द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना की है।



