Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गुम इंसान दर्ज कराने वाला सूचक ही निकला हत्यारा
 
जांजगीर-चांपा। अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  सूचक भरत लाल राठौर थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया की दिनांक 16-10-25 की दरमियानी रात सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 48 वर्ष  बिना बताए घर से कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी।
 गुम इंसान की पतासाजी दौरान दिनांक 18 अक्टूबर 25 को सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर का मृत शरीर गांव के तालाब में डूबा हुआ मिलने से प्रकरण में मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान मृतिका के गले में दो ईट रस्सी से बंधा हुआ पाया था। मृतिका की शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतिका के परिजनों का बारीकी से पूछताछ करने पर बताएं कि मृतिका के पति भरत राठौर बहुत अत्यधिक शराब गांजा का सेवन करता था जिससे मृतिका बहुत परेशान थी जो अपने पति को बार-बार नशा करने से मना करती थी पर भरत राठौर अपनी पत्नी की बात को नहीं मानता था और हमेशा उससे मारपीट करता था। मर्ग जांच पर प्रथम दृष्टिया आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने का साक्ष्य पाए जाने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी भरत राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी के द्वारा आरोपी को बार-बार नशा करने से मना करने व उसके चिड़चिड़ापन होने से गुस्से में आकर तालाब के पानी में डूबा कर हत्या करना व उसके गले में ईट को बांधकर शरीर को पानी के अंदर छुपाना जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट से भीषण आग; जान बचाकर भागे 30-40 मजदूर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!