Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गाली गलौच देने से मना करने पर हत्या करने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। गाली गलौच देने से मना करने पर हत्या करने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी सुभम श्रीवास का भाई शिवम श्रीवास उम्र 23 वर्ष निवासी बिरगहनी शाम के लगभग 07.00 बजे गांव के स्कूल के तरफ से घर की ओर आ रहा था जो गांव का आरोपी दीनानाथ साहू गुड़ी चौक के पास गाली गलौच कर रहा था जो आहत शिवम को भी वहां से गुजरने के दौरान गाली दिया तब शिवम गाली देने से मना किया तो उसे मारने पीटने के लिऐ उतारू हो गया तब शिवम् डर से वहां से भाग कर घर आ गया। थोड़ी देर बाद दीनानाथ शिवम के घर के पास आकर शिवम को मारते हुऐ शीतल चौक के पास ले गया और हत्या करने के नियत से चाकू से उसके सीने पर प्राणघातक हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 827/23 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान आरोपी दीनानाथ साहू को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके उसके मेमोरंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू को बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार  न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सह.उपनिरीक्षक माधव सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CGPSC 2021 भर्ती मामले में SC का बड़ा फैसला! राज्य सरकार की SLP खारिज, 3 साल बाद उम्मीदवारों को राहत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!