Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएँ सुनी

0 जनदर्शन में प्राप्त 38 आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के दिये निर्देश

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन को प्राथमिकता के साथ नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील नवागढ़ के ग्राम उदयभाठा निवासी श्रीमती लीला कुमारी राशनकार्ड बनवाने, जांजगीर तहसील के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती प्रमिला यादव महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सरखों निवासी श्रीमती रजनी सूर्यवंशी खाता विभाजन कराने, पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेहंदी के श्रीमती समुंद बाई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन निर्देशित करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।

See also  पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!