Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अनाचार के फरार आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाचार के फरार आरोपी अशोक कुमार पिता देवानद साव उम्र 19 साल को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 137 (2) 87, 64(2) BNS 4,6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

आरोपी अशोक कुमार ने एक नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में दिनांक 20.06.2025 को थाना चांपा में अपराध क्र. 264/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में किया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्तर से टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपी अशोक कुमार को झारखंड से पकड़ा गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  June Bank Holidays: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

पुलिस टीम का योगदान
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. सिलमानी टोप्पो, सउनि ज्ञान प्रकाश खाखा महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आर. प्रहलाद दिनकर, महिला आरक्षक संगीता लहरें एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!