Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इजरायल-अमेरिकी अटैक से तिलमिलाया ईरान! बोल दिया एक साथ 7 देशों पर हमला…

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद क्षेत्र में हालात तेजी से बदले हैं। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के दावे सामने आए हैं, जिनमें कई देशों को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है।

बहरीन में अलर्ट, धमाकों की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को लेकर खतरे की चेतावनी जारी की गई और एयर रेड सायरन बजाए गए। राजधानी मनामा में धमाके जैसी आवाजें सुनाई देने और आसमान में धुआं देखे जाने की भी खबरें हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

See also  बच्चे ही हमारा भविष्य, इनके लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण देना और संसाधन तैयार करना हमारी जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

किन देशों का लिया जा रहा नाम
रिपोर्ट्स में इजरायल के अलावा कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और यूएई (अबू धाबी) का जिक्र किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आग और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

एयरस्पेस बंद, उड़ानें प्रभावित
तनाव के बीच कतर और यूएई ने अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की है। कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों को रोका गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों को संभावित निशाना बनाए जाने की आशंका के चलते ये कदम उठाए गए।

See also  CM Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, 45 दिन में BSF को जमीन

इजरायल में इमरजेंसी
ईरान की ओर से जवाबी हमलों के बाद इजरायल ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सरकार ने नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है और एहतियातन शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक कार्यक्रम और गैर-जरूरी कार्यालय अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

स्थिति तेजी से बदल रही है और विभिन्न दावों-प्रतिदावों के बीच आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि यह टकराव आगे किस दिशा में बढ़ता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!