Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर में नशेड़ी वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, तीन घंटे के अभियान में 15.40 लाख रुपये का चालान

रायपुर : रायपुर में सड़क हादसों पर नियंत्रण और होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस ने शुक्रवार रात तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 154 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख 40 हजार रुपये का चालान किया गया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात/प्रोटोकॉल) दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सतीश ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह और सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारियों और स्टाफ ने अभियान को अंजाम दिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल...

शहर के आठ प्रमुख स्थानों—तेलीबांधा थाना के सामने, भाठागांव चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, खमतराई थाना के सामने, टाटीबंध चौक, पचपेड़ीनाका चौक और पंडरी थाना के सामने—चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। रात 10 बजे से 1 बजे तक ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से सघन जांच की गई।

जांच के दौरान 154 वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहनों में 64 कार, 65 मोटरसाइकिल, 8 ट्रक, 12 टाटा एस पिकअप, 1 बोलेरो, 2 माजदा, 1 ट्रैक्टर और 1 ई-रिक्शा शामिल हैं। सभी वाहनों को यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है।

See also  CG BREAKING: सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, हेरोइन चिट्टा तस्कर थाने से फरार, मचा हड़कंप...

कार्रवाई से जुड़े मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रति प्रकरण न्यूनतम 10 हजार रुपये का अर्थदंड निर्धारित है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर आगामी दिनों में भी रात के समय अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!