Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2024 का बम्हनीडीह में हुआ भव्य स्वागत…

जांजगीर-बम्हनीडीह। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कौशल विकास के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। हमारे देश भारत के लगभग 22 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही यह यात्रा में भोपाल कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 39 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही संस्था आइसेक्ट के द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्देश्य से देशव्यापी कौशल विकास यात्रा 9 सितंबर से पूरे देश भर में आयोजित की जा रही है। जिसमें देश के 22 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही यह यात्रा शनिवार 21 सितंबर को ब्लॉक व तहसील मुख्यालय बम्हनीडीह नगर में पहुंची। आई सेक्ट कंप्यूटर कॉलेज एवं प्रशिक्षण केंद्र बम्हनीडीह के सामने में बड़े उत्साह के साथ सैकड़ो विद्यार्थियों ने इस कौशल विकास यात्रा का स्वागत किया । इस मौके पर आई सेक्ट कंप्यूटर सेंटर बम्हनीडीह में सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इस यात्रा में साथ चल रहे विषय विशेषज्ञों के साथ आइसेक्ट के संस्था प्रमुख रघुनंदन प्रसाद पटेल एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास का महत्व बताते हुए करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कौशल विकास रोजगार पाने की राह में एक मुख्य साधन है। कौशल विकास के महत्व को भारत सरकार भी रेखांकित कर रही है और डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए लोगों को कौशल विकास यात्रा के प्रति जागरूक कर रही है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी का यह ध्येय होना चाहिए कि वह स्वयं को उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप कौशल से युक्त बनाएं। इसे वह स्वयं के करियर को दिशा प्रदान करने के साथ भारत की प्रगति में भी योगदान दे पाएंगे। इस कौशल विकास यात्रा के साथ आए अरुण साहू रीजनल मैनेजर कोरबा ने बताया कि कौशल विकास यात्रा कई वर्ष से आई सेक्ट द्वारा युवाओं के कौशल विकसित करने के महत्व को समझने के लिए एक अनूठा प्रयास कर रहा है। इसे विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। इस यात्रा में आवश्यकता के नवीन गतिविधि जैसे बैंकिंग आधार ऑनलाइन फ्री कोर्सेज ऑनलाइन सेवाएं रोजगार मंत्र पोर्टल इत्यादि से शाखाओं एवं छात्राओं को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में ऐसे सभी विश्वविद्यालय समूह द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेज जैसे डीसीए, पीजीडीसीए, टेली ,बीए, बीएससी, एमएससी, बेसिक इतिहास से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को मिली नई कमान! बने CISF साउथ जोन-2 के DIG

इस मौके पर कौशल विकास यात्रा का भव्य शुभारंभ माननीय तहसीलदार महोदय उमाकांत जायसवाल जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आई सेक्ट कंप्यूटर कॉलेज एवं प्रशिक्षण केंद्र बम्हनीडीह के संचालक रघुनंदन प्रसाद पटेल ,क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा से अरुण साहू, कृष्णा पटेल, देवानंद पटेल आदि के अलावा समस्त छात्र-छात्राएं इस विकास रैली में शामिल हुए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!