Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026 : आईपीएल के बीच दुखद खबर: BCCI से जुड़े ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का होटल में मिला शव

मुंबई : मुंबई में आईपीएल 2026 के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड होटल के कमरे में मृत पाए गए।

इयान 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल 2026 के मैच कवरेज से जुड़े कार्य में लगे थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में लौटे, लेकिन अगले दिन होटल स्टाफ द्वारा कॉल किए जाने पर कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद स्टाफ मास्टर की से कमरे में पहुंचा, जहां इयान फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  "हमें बलि का बकरा बनाना बंद करे शासन" – धान शॉर्टेज पर एफआईआर के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटरों का हल्लाबोल

पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!