Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुनिया के कई क्षेत्रों में नेतृत्व करेगा भारत : ओम बिरला

नई दिल्ली। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पीएचडी हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च क‍िया और इंडस्ट्री के पिछले अध्यक्षों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि एक समय था, जब भारत उपभोग के लिए बाजार हुआ करता था। दुनियाभर के देशों का बाजार भारत हुआ करता था। आज परिस्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारत के इंडस्ट्रियल सेक्टर में जिस तेजी से ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है, आने वाले समय में भारत दुनिया के कई क्षेत्रों में नेतृत्व करेगा।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 'मन की बात' में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा, बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पीएचडी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूर्ण होने पर आज दिल्ली में आयोजित समारोह को संबोधित किया। विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आज निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं, क्योंकि यहां टिकाऊ नीतियां हैं, स्थिर शासन है, लॉ एंड ऑर्डर है और टैक्स सिस्टम को लगातार सरल बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में वाणिज्य और उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले कुछ सालों में भारत तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है, जिससे हमारा सर्विस सेक्टर सशक्त हुआ है, और हम इंडस्ट्रीज में भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

See also  Surajpur Breaking : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, अज्ञात वाहन की तलाश जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!