Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs SA : शुभमन-श्रेयस बाहर, KL राहुल के नेतृत्व में आज उतरेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी

नई दिल्ली : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रांची में होने जा रहा है। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1 बजे टॉस होगा और मैच 1:30 बजे शुरू होगा। टेस्ट सीरीज 0–2 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे में नए जोश और अलग संयोजन के साथ उतरेगी। सबसे बड़ी खुशी यह है कि भारतीय फैंस लंबे समय बाद घरेलू मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की एक साथ वापसी देखेंगे।

कप्तान शुभमन गिल बाहर, केएल राहुल पर नेतृत्व की जिम्मेदारी
सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए।उनकी गैरमौजूदगी में KL राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। सीमित ओवर क्रिकेट में राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है, इसलिए यह सीरीज उनके नेतृत्व कौशल को और मजबूत करने का अवसर होगी।

See also  क्या अब सोना बेचने का समय आ गया ​है? ये हैं कारण...

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: आंकड़ों में मामूली बढ़त अफ्रीका की
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 58 वनडे खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 27 और अफ्रीका ने 30 मैच जीते हैं।हालांकि भारतीय जमीन पर तस्वीर उलटी है—24 मुकाबलों में भारत 14 जीता, जबकि अफ्रीका ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की।सीरीज जीत के मामले में भारत ने घरेलू मैदान पर 7 में से 5 वनडे सीरीज जीती हैं। इसलिए रांची में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

रोहित के साथ ओपनर कौन? जायसवाल या गायकवाड़?
सबसे बड़ा सवाल — रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा?
यशस्वी जायसवाल फिलहाल इस भूमिका में सबसे आगे हैं। उनका एग्रेसिव अंदाज और हालिया फॉर्म उन्हें स्पष्ट बढ़त देता है।दूसरा विकल्प ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने 2 साल बाद वनडे में वापसी की है, लेकिन उनका रिकॉर्ड अभी प्रभावशाली नहीं माना जाता।

See also  IND vs ENG: ईडन गार्डंस पर भारतीय टीम की टी20 में लगातार सातवीं जीत, वरुण-अर्शदीप के बाद चमके अभिषेक शर्मा...

मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन
नंबर-3 पर विराट कोहली की जगह पक्की है।नंबर-4 पर चोट से लौट रहे ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है।नंबर-5 पर पेस ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को आजमाने की संभावना मजबूत है।KL राहुल खुद को नंबर-6 पर रखते हैं, जबकि जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर टीम को ऑलराउंड बैलेंस देंगे।स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी।पेस अटैक में अर्शदीप सिंह के साथ हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

Advertisment

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत/ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश रेड्डी, KL राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

See also  क्राइम ब्रांच ने पकड़ी नशीली दवाओं की बड़ी खेप, 1 करोड़ का माल बरामद...

साउथ अफ्रीका:
क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन/टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी/नांद्रे बर्गर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!