Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करनाल में 2 कारों की टक्कर, बच्चे समेत कई घायल,ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी से हुआ हादसा; गाड़ी में सवार कुत्ता लापता…

हरियाणा। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर बलड़ी बाइपास चौक पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों को चोटे आई हैं और एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। दोनों गाड़ियों में दो परिवार थे। हादसे में घायल लोगों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें कैसे हुआ ये हादसा

करनाल निवासी रजत खन्ना ने बताया कि एक तरफ से रेड लाइट हो गई और दूसरी तरफ से ग्रीन लाइट हो गई। दोनों गाड़ी वालों ने ट्रैफिक लाइट नहीं देखी और इंतजार नहीं किया। जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों के एयर बैब भी खुल गए। एक गाड़ी के तो चारो एयरबैग खुल गए।

See also  स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला संचालिका सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी में एक डॉग भी था, जो हादसे के बाद से गायब है। हादसे में एक बच्चा चोटिल हुआ है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा होता देख आसपास के लोग हुए एकत्रित

Advertisment

रजत ने बताया कि हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों का दिल दहल गया। दोनों ही गाड़ियों में परिवार मौजूद थे। आनन ाफानन में घायल लोगों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

See also  कांग्रेस नेता की बहू फंदे पर मिली, बेटा पुलिस हिरासत में...

क्रेन से हटवाया क्षतिग्रस्त गाड़ियों को

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया। ईआरवी इंचार्ज ने बताया कि दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। दोनो गाड़ी के चालकों को गंभीर चोटें आई है। एक बच्चा भी चोटिल है। घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।

एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि बलडी बाइपास पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसमें कुछ लोग घायल हुए है। अभी किसी की तरफ से शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!