Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट

सिर्फ 1,000 रुपए की मासिक प्रीमियम से शुरू होने वाला किफायती प्रोडक्ट

कम लागत वाला, टैक्स में फायदेमंद और वेल्थ क्रिएशन का बेहतर माध्यम

नई दिल्ली : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस’ लॉन्च किया है। यह एक मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट है, जिसे ग्राहकों को दीर्घकालिक रूप से संपत्ति बनाने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस प्रोडक्ट को सिर्फ 1000 रुपए की मासिक प्रीमियम पर खरीदा जा सकता है। इससे युवा ग्राहक आसानी से नियमित निवेश कर सकते हैं और अपने लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। इसमें जीवन बीमा का लाभ भी शामिल है, जिससे ग्राहक के न रहने पर उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

See also  King Movie Leaks: शूटिंग के दौरान आम लोगों की एंट्री पर लगी पूरी रोक, ‘किंग’ के विजुअल्स लीक होने से परेशान हुए सिद्धार्थ आनंद

श्री अमित पालटा, चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2028 तक यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। देश की इस विकास यात्रा की कमान युवाओं के हाथ में है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 65% हिस्सा हैं। यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (यूलिप) संपत्ति निर्माण का एक प्रभावशाली माध्यम हैं। युवा वर्ग को जल्दी निवेश शुरू करने और लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हमने आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस लॉन्च किया है। यह एक किफायती और टैक्स-एफिशिएंट प्रोडक्ट है, जिसमें युवा सिर्फ 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं।”

Advertisment

श्री अमित पालटा ने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट के टारगेट कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए, जो ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स से डिजिटल तरीके से जुड़ना पसंद करते हैं, हमने इसकी पूरी खरीद प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है।”

See also  कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज: मेकाहारा की नर्स समेत रायपुर में मिले तीन नए मरीज कुल संक्रमितों की संख्या पहुँची 5…

उन्होंने कहा, “आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस में ग्राहकों को 25 अलग-अलग फंड्स और चार पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी में से चुनाव करने की सुविधा मिलती है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार एक फंड से दूसरे फंड में स्विच कर सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या टैक्स के। इसके साथ ही, यह प्लान जीवन बीमा सुरक्षा भी देता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। एक विशेष विकल्प के तौर पर ग्राहक ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ एड-ऑन बेनिफिट भी चुन सकते हैं, जिससे यदि किसी कारणवश पॉलिसीधारक मौजूद न हो, तब भी उनकी दीर्घकालिक बचत योजना प्रभावित न हो।”

See also  अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उन्होंने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट का लॉन्च यह स्पष्ट करता है कि हम लगातार ऐसे समाधान ला रहे हैं, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। यह एक किफायती विकल्प है, जो व्यक्ति को आत्मविश्वास, स्पष्टता और संतुल के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने में सक्षम बनाता है।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!