Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की हो गई मौत, चार धाम हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाई

देहरादूनः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया. इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण नारायण के बीच यह हादसा हुआ है. हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है.

वहीं इस हादसे को लेकर उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में क्रैश हो गया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूं.

See also  अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार....

कई बार हेलिकॉप्टर हो चुका है क्रैश
बता दें कि इस बार के चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग धामों पर कई बार हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं. साथ ही कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हाल ही में बीच सड़क पर हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी. वहीं चारधाम यात्रा की शुरुआत में भी एक बार हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.

हेलिकॉप्टर के घटाए गए हैं फेरे
इन्हीं हादसों को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर के फेरे घटाए गए. रोजाना हेलिकॉप्टर के 60 फेरे कम किए गए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक औसतन हेलिकॉप्टर रोजाना 200 से 250 फेरे लगाते हैं. लगातार हादसों के बाद डीजीसीए ने यह फैसला लिया था. केदारनाथ रूट पर डीजीसीए ने कड़े नियम लागू किए हैं. इस नए आदेश के मुताबिक गुप्तकाशी से एक घंटे में 2 बार हेलिकॉप्टर उड़ेंगे. 8 घंटे में कुल 16 बार हेलिकॉप्टर उड़ पाएंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!