Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सुकमा को 132/33 केवी पाॅवर ट्रांसफार्मर की सौगात, 394 गांवों-62000 उपभोक्ताओं को लाभ…

रायपुर। राज्य के आदिवासी बहुल सघन वनांचल में स्थित दक्षिण बस्तर जिले को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर विद्युत विकास की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनुसूचित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं, सचिव ऊर्जा तथा स्टेट पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष पी. दयानंद के मार्गदर्शन में सुकमा में 40 एमवीए क्षमता का 132/33 केवी अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा ऊर्जीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय और पी. दयानन्द ने इस नई उपलब्धि के लिये दक्षिण बस्तर की जनता को बधाई दी है। इस अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर के प्रारंभ होने से 394 गांवों यथा छिंदगढ़,नेतानार,तोंगपाल,सुकमा,गादीरास सहित विभिन्न गांवों के 62,000 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के एम डी श्री राजेश कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिये मुख्य अभियंता लाइन तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्टेट पाॅवर कंपनी की पूंजीगत व्यय योजना के अंतर्गत किए गये इस महत्वपूर्ण कार्य से अंचल की विद्युत पारेषण प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी । इससे आदिवासी अंचल में विद्युत आधारित व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य व गृहस्थ जीवन में बेहतरी के नये रास्ते बनेंगे। इस अवसर पर अविनाश सोनेकर, मुख्य अभियंता, वी ए देशमुख ,अधीक्षण अभियंता, बी आर नाग, डी एस कतलम, उमाकांत यादव, उग्रसेन डडूरिया, एच के टोप्पो सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  पुटपुरा में बिजली व्यवस्था ठप, 6 माह से खराब ट्रांसफॉर्मर—ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!