Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gas Cylinder Blast : सक्ती : पति-पत्नी सामान लेने गए बाहर, घर में सो रहा था 4 साल का बेटा, अचानक गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, आग बुझाने की कोशिश में 9 लोग झुलसे…

सक्ती। सक्ती से लगे ग्राम सरवानी में सोमवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और फिर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. हादसे में 9 लोग झुलस गए, जिसमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को रायगढ़ जिले के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. आग लगने से घर का गैस सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, सरवानी निवासी यमुना शंकर और उसकी पत्नी प्रमिला साहू “प्रमिला ब्यूटी पार्लर” के नाम से दुकान चलाते हैं. दोनों कल दुकान के लिए सामान लेने सक्ती गए हुए थे. इसी दौरान उनके घर में आग लग गई. आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने बिना देर किए घर के अंदर मौजूद उनके चार वर्षीय बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में रसोई में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई.

See also  AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक इसकी आवाज पहुंची. रसोई की दीवारें ढह गईं और फ्रिज, कूलर सहित कई सामान जलकर खाक हो गया. आग बुझाने में जुटे पड़ोसी पीतांबर साहू, प्रतिभा साहू, जिधन साहू, दिगम्बर साहू, भवानी पटेल, जम्मूलाल पटेल सहित अन्य कई लोग इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए.

Advertisment


कल रात हुए हादसे ने सक्ती जिले की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है घटना के बाद आग बुझाने के लिए एंबुलेंस जांजगीर जिले से बुलानी पड़ी जिसमें 2 से ढाई घंटे लग गए वही घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है इससे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि सक्ती जिले में आने वाले करोड़ो रूपए आखिर कहा खर्च हो रहे है. घटना में साहू परिवार के घर में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है.

See also  9 लाख रुपए से अधिक का बोनस मिला, मोदी की गारंटी पर भरोसा पूरा हुआ, बलौदाबाजार भाठापारा जिले के ग्राम अमेठी के किसान अनिल कुमार ने बताया, कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जिन्होंने मोदी की गारंटी को इतने जल्दी किसानों के लिए पूरा कर दिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!