Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

G.G News : ‘मोना के कुत्ते का नाम क्या?’ सवाल ने मचाया बवाल, विकल्पों में ‘राम’ पर कोहराम, NSUI-हिंदू संगठनों में गुस्सा

महासमुंद: शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में विवादित सवाल पूछे जाने से हड़कंप मच गया। वस्तुनिष्ठ प्रश्न था – “What is the name of Mona’s dog?”। उत्तर विकल्पों में चार नाम दिए गए – Bala, No one is mentioned, Sheru, Ram। राम का नाम आने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और प्रिंटिंग त्रुटि को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

शिक्षा विभाग ने प्रिंटिंग प्रेस को ठहराया जिम्मेदार
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा बनाए गए पेपर के बजाय प्रिंटिंग प्रेस ने गलत प्रश्नपत्र छापा। डीईओ हिमांशु भारतीय ने कहा कि विभाग ने जो प्रश्नपत्र तैयार किया था, वही नहीं छपा। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए।

See also  Election Results 2026 : पांच राज्यों के रुझानों में बड़ा उलटफेर! बंगाल में BJP बहुमत पार, तमिलनाडु में TVK का धमाका

लोक शिक्षण संचालनालय ने नोटिस जारी किया
इस घटना के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी को “कारण बताओ” नोटिस जारी किया। डीईओ को आदेश दिया गया कि वे तत्काल लिखित में जवाब दें और स्पष्ट करें कि इस त्रुटि के लिए कौन जिम्मेदार है।

जांच समिति गठित, रिपोर्ट 7 दिन में
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति का गठन किया गया है। समिति को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संगठनों का विरोध और क्षमा याचना
NSUI रायपुर ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और इस त्रुटि पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीईओ ने सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करते हुए कहा कि विभाग की ओर से हुई गलती के लिए खेद है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!