छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

जांजगीर-चांपा। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने सौजन्य भेट कर पुनः केन्द्रीय मंत्री बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित की इस मौके पर छ.ग. सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित थे। इसके साथ चंदेल ने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, जुएल उराव एवं आंध्रप्रदेश से नव निर्वाचित सांसद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डी. पुरंदेश्वरी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रीयों व राष्ट्रीय पदाधिकारियों से पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने सौजन्य भेट किया तथा चंदेल ने पुष्पगुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।



