Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गौ माता की सुरक्षा के लिए स्वयं भगवान मानव शरीर धारण करते हैं उसकी सेवा का सौभाग्य हम सबको मिला है-राजेश्री महन्त…

गौ माता की सुरक्षा के लिए स्वयं भगवान मानव शरीर धारण करते हैं उसकी सेवा का सौभाग्य हम सबको मिला है-राजेश्री महन्त 

मां मन केसरी गोधाम तुमराबहार पहुंचे अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज जिला मुख्यालय धमतरी के समीप स्थित ग्राम तुमराबहार के मां मनकेसरी गोधाम में आयोजित अखंड रामायण पाठ के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत यहां पहुंचे थे, उन्होंने गौशाला परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। गौ माता की पूजा अर्चना की और रामायण पाठ के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि जिस गौ माता की सुरक्षा के लिए स्वयं भगवान मानव का शरीर धारण करते हैं उसकी सुरक्षा एवं संवर्धन का अवसर हम सबको प्राप्त हुआ है,यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है, एक गौ माता की सेवा करने से संसार के समस्त देवी देवताओं की सेवा करने का फल हमें प्राप्त होता है। गौ माता की कृपा पूरे छत्तीसगढ़ में बनी रहे इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी निरंतर प्रयासरत हैं, उन्होंने गोधन न्याय योजना के द्वारा गोबर तथा गोमूत्र क्रय करके गौ माता की संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ राज्य में गौ माता की गोबर से अनेक तरह की वस्तुएं बनाई जा रही है। पहले इसका उपयोग केवल कंडा बनाने में होता था लेकिन वर्तमान में इसके बहुआयामी उपयोग हम सभी को देखने को प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में इसका और भी महत्वपूर्ण उपयोग जनहित में किया जा सके ऐसा प्रयत्न हम सब मिलकर करते ही रहेंगे। गौ माता के रखरखाव में पहले से अब काफी परिवर्तन आया है, विगत 15 वर्षों में जो दुख इन्हें झेलना पड़ा था वह स्थिति अब नहीं रही किंतु फिर भी हमें सतर्क रहकर निरंतर सेवा के कार्य को पूरा करना है ।हम जिस विभाग की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं उसका नाम ही गौ सेवा आयोग है। सेवा शब्द इसमें अपने आप जुड़ा हुआ है इसलिए हमें इसका निरंतर पालन करना चाहिए। निरीक्षण के समय स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक, डॉक्टर गण ,मां मन केसरी गोधाम तुमराबहार के सभी पदाधिकारी गण तथा पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।

See also  ग्राम खैरा (खोखसा) में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपए की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!