मेले में बच्चों द्वारा शब्द-निर्माण खेल, अक्षर पहचान, पठन कौशल प्रदर्शन, संख्याओं का प्रयोग, जोड़-घटाव आधारित खेल, शिक्षण सामग्री प्रदर्शन, चार्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षकगणों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के आयोजनों को आवश्यक बताया।
सी ए सी दीपक थवाईत ने कहा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता व गणितीय दक्षता को व्यावहारिक रूप से मजबूत करना तथा शिक्षण को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाना है । विद्यालय शिक्षिकाएं श्रीमती ज्योति तिवारी,तारकेश्वरी चंद्रा,अर्चना राठौर,प्रियंका चंद्रा ने उपस्थित सभी अभिभावकों व ग्रामीणजन का आभार व्यक्त किया।शिक्षकों ने आज बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।डाइट जांजगीर के छात्र अध्यापकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
अंत में प्रधानाध्यापक श्रीमती बसंती मरकाम द्वारा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की घोषणा की गई।