Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पहले लगाई दस सरिया अब एस डी ओ को दिखाने लगा रहे तेरह… गगन जयपुरिया ने कहा सड़क तोड़कर करवायेंगे जांच नही करने देंगे सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार…

पहले लगाई दस सरिया अब एस डी ओ को दिखाने लगा रहे तेरह

गगन जयपुरिया ने कहा सड़क तोड़कर करवायेंगे जांच नही करने देंगे सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार

जांजगीर-बम्हनीडीह। जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह बिजली आफिस तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे ठेकेदार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारी आपस में मिली भगत कर सड़क निर्माण कार्य में भष्टाचार कर रहे है जिसे लेकर ग्रामीणो तथा जनप्रतिनिधि मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देखते हुए गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य तथा ग्रामीणो ने सड़क निर्माण कार्य सोमवार को बंद करा दिया था पर सब इंजीनियर एस आर पैकरा के द्वारा मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य फिर से चालू करा दिया था जिसे मंगलवार दोपहर को ग्रामीणो ने सड़क का निर्माण कार्य फिर से बंद करा दिया है आप को बता दे की गगन जयपुरिया ने सड़क निर्माण में हो रही भ्रष्टाचार की मौखिक शिकायत जिला के कलेक्टर से की थी जिसके बाद कलेक्टर ने ई ई को भेज कर सड़क निर्माण की जांच कराने की बात कही थी जिसके बाद मंगलवार को एस डी ओ ऐश्वर्य वर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जिसे ग्रामीणो ने बताया सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन सूची के अनुसार नही बन रही है सड़क निर्माण कार्य मे सरिया भी कल लगाई गई है।

See also  कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली, बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड में बढ़ाए लाभार्थियों की संख्या - कलेक्टर

गगन जयपुरिया की मांग सड़क तोड कर कराई जाये जांच

बम्हनीडीह बिजली आफिस से भदरा को जोडने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिसके भारी अनियमितता बरती जा रही है सोमवार को जब गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य तथा ग्रामीणो ने सब इंजीनियर एस आर पैकरा की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य की जांच की तो सड़क की लंबाई में दस सरिया लगाई गई थी और अब एसडीओ वर्मा को दिखाने के लिए उसमे 12 से 13 सरिया लगाई जा रही जिससे साफ तौर पर पता चल रहा है कि सड़क निर्माण कार्य मे ठेकेदार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारी किस तरह से गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण कार्य कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं पर इनकी अब गुणवत्ताहीन सड़क की जांच कराने की बात गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य ने की है गगन जयपुरिया ने बताया की सड़क निर्माण कार्य में भारी भष्टाचार किया जा रहा है और इस सड़क को तोड़कर जांच कराई जायेगी जिससे सड़क निर्माण कार्य मे हुई भ्रष्टाचार ग्रामीणो के सामने आ सके।

Advertisment

इंजीनियर एस आर पैकरा की हर सड़क घटिया एक एक कर खुलेगी सब की पोल

See also  WhatsApp पर नया फ्रॉड – Screen Mirroring से मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

आप को बता दे की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सब इंजीनियर के पद कर कार्यरत एस आर पैकरा करीब जांजगीर चांपा जिले में करीब 12 से 15 साल से पदस्थ हैं इनके द्वारा बम्हनीडीह विकास खण्ड में जितने भी सड़क निर्माण कार्य की देख रेख की गई है वह सभी सड़क अपनी बदहाली की आंशू रो रहे रहे और सड़क पर चलने वाले जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणो को बता रहे है की हमारे निर्माण मे ठेकेदार और इंजीनियर ने मिली भगत कर हमारा घटिया निर्माण कार्य करा कर हमे छोड दिया है इंजीनियर एस आर पैकरा ने अभी हाल ही में बम्हनीडीह से बरगढी के बीच भी एक सड़क की अपने देख रेख मे मानेटिंग की थी जो सड़क आज पुरी तरह से उखडने लगी है जिसे लेकर ग्रामीणो ने काफी आक्रोश पनपने लगा है ।

See also  जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

फैक्ट फाइल
1 योजना का नाम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क

2 बम्हनीडीह से भदरा तक सड़क निर्माण

3 सड़क निर्माण की लागत राशि 54 लाख रुपए

4 सड़क निर्माण का ठेकेदार का नाम विवेक अग्रवाल शिवरीनारायण

5 सड़क निर्माण के ई ई अरविंद राजमणि

6 सडक निर्माण के एस डी ओ ऐश्वर्य वर्मा

7 सड़क निर्माण के सब इंजीनियर एस आर पैकरा।

वर्जन

ई ई सर के आदेश से मंगलवार को बम्हनीडीह भदरा के बीच बन रही सड़क का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सरिया सही पाई गई है पर ग्रामीणो ने बताया कि पहले 10 सरिया लगाया गया है जिसकी जांच कराई जायेगी साथ ही ई ई सर को भी इस संबंध में अवगत कराया जायेगा।

ऐश्वर्य वर्मा
एस डी ओ पी एम जी एस वाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!