Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद केखिलाफ FIR दर्ज, CMO ने लगाएये गंभीर आरोप…

जांजगीर चांपा। अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पास कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज किया है।

सीएमओ ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अभी तालाबों में जल संरक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी, विवेक सिंह और पार्षद रुखमणी द्वारा जेसीबी मशीन से गोपिया तालाब को फोड़कर उसका पानी बहाया जा रहा था, जिसे वार्डवासियों और अन्य पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया। साथ ही क्षेत्र का जल स्तर घटने से नल बंद होने और पेयजल के साथ निस्तारी की समस्या होने की संभावना जताई थी

See also  NEET पेपर लीक मामले में सीहोर कनेक्शन, श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा आरोपी शुभम

सीएमओ ने बताया, एक बार नगर पालिका अध्यक्ष को समझाकर तालाब फोड़ने से रोका गया था, लेकिन फिर से अध्यक्ष और पार्षद ने मनमानी करते हुए तालाब को फोड़ा,इसलिए थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में सीएसपी योगीता खापर्डे ने बताया, सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!