Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पति की प्रताड़न से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी मृतिका 8 माह की गर्भवती थी, ससुर ने कराया FIR दर्ज

रायगढ़ ,26अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पति की प्रताड़ना से विवाहिता तंग आ चुकी थी। घटना के बाद जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही शीतल सारथी 27 साल ने 9 अक्टूबर को घर के म्यार में साड़ी से फांसी लगा लिया।

जब इसकी जानकारी उसके पति बसंत सारथी को लगी, तो उसने अपने पिता पूनीराम सारथी को इसकी सूचना दी। ऐसे में पूनीराम मौके पर पहुंच और साड़ी को काट कर नीचे उतारकर खाट में लेटाया और थाना में इसकी सूचना दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

See also  CG NEWS: रामानुजगंज में पागल कुत्तों का आतंक, कलेक्टर ने दिए नगरपालिका को उचित कदम उठाने के निर्देश

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की और उसके मृतिका की मां, भाई और अन्य परिजनों से पूछताछ किया, तो जानकारी मिली कि करीब 4 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह हुआ था।

उनका 3 साल का एक बच्चा है और शीतल 8 माह की गर्भवती थी। बसंत अक्सर किसी न किसी बात पर उसके साथ झगड़ा करते हुए उसे प्रताड़ित करता था। इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतिका 8 माह की गर्भवती थी और पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाना पाए जाने के बाद उसके ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!