Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किसानों से सुव्यवस्थित रूप से की जा रही धान खरीदी-किसान नरेंद्र मिश्रा…

सक्ती। किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों के उपज की सुगम और पारदर्शी खरीददारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता और त्वरित तौलाई जैसी सुविधाएं किसानों को अपने उत्पाद बेचने में अधिक सहजता, सुविधा और पारदर्शिता प्रदान कर रही हैं।

धान उपार्जन केंद्र खैरा में फसल विक्रय करने के लिए पहुँचे किसान नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी केंद्र खैरा में किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा की धान खरीदी कार्य के लिए लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं से मै बहुत सन्तुष्ट हूँ। किसान नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वे 66.50 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र खैरा में पहुंचे। किसान नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उपार्जन केंद्र में मिल रही व्यवस्था बहुत बढ़िया है, केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं से उनकी फसल बिना किसी परेशानी के तौलाई हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मोबाइल के जरिए टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था से किसानों को अब लंबी कतारों से बचने में भी मदद मिल रही है।

See also  बलौदाबाजार में कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!