Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फर्जी सरकारी एजेंट ने गांव में रची ठगी की साजिश, योजनाओं के नाम पर उड़ाए लाखों…

सूरजपुर। में एक शातिर ठग ने सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी की। आरोपी सुमित कुमार ने खुद को श्रम विभाग का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और प्रधानमंत्री आवास योजना और पशुधन विभाग की योजनाओं में एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी का लालच दिया।

मामला ओडगी ब्लॉक के चांदनी थाना क्षेत्र के मोहरसोप चौकी का है। ग्रामीण ठग के लालच में आ गए। ठग ने पंचायत भवन में बैठकर सरपंच और पंचों की मौजूदगी में ग्रामीणों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 से 1000 रुपए वसूले। उसने कुल 107 फॉर्म भरवाए और 1.07 लाख रुपए जमा किए।

See also  ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड: पानी की बोतल में ड्रग्स सप्लाई करते दो छात्र गिरफ्तार, 10 लाख का मादक पदार्थ जब्त...

आरोपी ने सरकारी वाहनों जैसा नंबर CG16 CS 0226 की गाड़ी का इस्तेमाल किया। वह कोरिया जिले के टेंगनी गिरजापुर का रहने वाला है। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इससे ठग का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!