Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आबकारी टीम पर हमला: आरक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, कई आरोपियों पर केस दर्ज

मुंगेली। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकापा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 16 अप्रैल 2026 की है, जब टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी।

आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने धनसिंह पात्रे के घर में दबिश दी, जहां प्लास्टिक बोतलों में अवैध शराब मिली, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

आरोप है कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन सहित अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

See also  Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पर्यटन के कारोबार पर पड़ी जबरदस्त मार, होटलों की 90% बुकिंग कैंसिल...

घटना के दौरान आरक्षक की वर्दी भी खींची गई, जिससे उसके बटन टूट गए और कपड़े फट गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल आरक्षक की शिकायत पर जरहागांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!