Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: चौक पर बैठ चखा गर्म पकौड़े-भजिया का स्वाद, बारिश का मजा लेते नजर आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा लोगों के बीच पहुंच उनके साथ घुलने-मिलने को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. तीज-त्योहारों में वे ग्रामीणों के साथ मिलकर नृत्य करते नजर आते हैं, तो कहीं खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए उनके साथ खेल के मैदान में उतर जाते हैं. इसी तरह अब जगदलपुर के एसबीआई चौक पर वे भजिया और पकौड़े का स्वाद लेते नजर आए.

मजबूरी में लेना पड़ा सड़क मार्ग
दरअसल, रविवार की रात बस्तर दौरे पर गए विजय शर्मा मौसम खराब होने की वजह से सुकमा से सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंचे और जगदलपुर से भी रायपुर के लिए सड़क मार्ग से ही रवाना हुए. खराब मौसम के कारण उनका चौपर उड़ान नहीं भर सका. मौसम में अचानक बदलाव के कारण, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा हो गया था. ऐसे में वे भाजपा के अन्य नेताओं और जिला प्रशासन के साथ चौक पर बैठकर भजिया खाते नजर आए.

See also  CG BREAKING: नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से चर्चा
ठंडे मौसम में गरमा-गर्म भजिया-पकौड़ों का आनंद लेते हुए विजय शर्मा नजर आए. इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर आईजी सुंदरराज पी समेत भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!