Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : थाने में चली गोली, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने 32 बोर पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस की मियाद समाप्त होने पर थाना में पिस्टल जमा करने आए थे. इस दौरान उनके पिस्टल से जमीन पर गोली चल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अंकित बागबाहरा के खिलाफ BNS की धारा 125 एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस की मियाद खत्म होने पर अंकित बागबाहरा को नाटिस जारी किया गया था। इसके चलते वह अपनी पिस्टल जमा करने आए थे। इस दाैरान फायरिंग हुई है. पुलिस अंकित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.

See also  दर्दनाक हादसा : फेयरवेल से लौट रही 5 छात्राओं को रईसजादों ने कार से कुचला, बोनट में फंसी एक लड़की…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!