Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महामाया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के संचालक की कलेक्टर से शिकायत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप…

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका जांजगीर-नैला अंतर्गत संचालित महामाया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के संचालक की शिकायत उपभोक्ताओं ने लिखित रूप में कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छह वार्डों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य सामग्री वितरण में महामाया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के संचालक द्वारा अनियमितता की जा रही है।

उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि महामाया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार को लगभग छह वार्डों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्य सामग्री वितरण करने की ज्मिमेदारी मिली है किन्तु, दुकान संचालक द्वारा पूरे माह दुकान निर्धारित समय पर नहीं खोली जाती है। संचालक, अपनी सुविधा अनुसार मनमाने समय पर दुकान खोलता है। एक ही उपभोक्ता भंडार में कई वार्डों की सामग्री वितरण किए जाने के कारण वहां काफी भीड़ रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को सामान लेने में काफी असुविधा होती है। उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता भंडार संचालक पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी से उपभोक्ता भंडार संचालक पर कार्यवाही की मांग करते हुए क्षेत्र की अन्य समिति या समूह को सामग्री वितरण करने या संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया है।

See also  CG News: तहसील का बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, ACB ने रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे के लिए मांगी थी रिश्वत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!