Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हाईकर्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित….

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हाईकर्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित
 
       जांजगीर-चांपा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा 23 मई से 30 मई 2023 तक पंजाब प्रांत के अमृतसर तथा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू एवम मनाली में सात दिवसीय हाइक एवं एडवेंचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिला से कुल 05 स्काउट मास्टर एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। हाइक एवं एडवेंचर कार्यक्रम में जिला सचिव परमेश्वर स्वर्णकार, जिला मुख्यालय आयुक्त राम बाई स्वर्णकार, प्रशिक्षण आयुक्त पूरन लाल पटेल, रोवर लीडर अनिल कुमार सिदार और मधुसूदन कैवर्त शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिला का प्रतिनिधित्व करने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट ने कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में मोमेंटो भेंटकर  सम्मानित किया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा जिला जांजगीर चांपा के जिला समन्वयक समस्त विकास खण्ड के शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के खण्ड समन्वयक संकुल शैक्षिक समन्वयक एवम अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

See also  वर्दी के भीतर का सन्नाटा - हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!