Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मलेरिया से निपटने हरसंभव उपाय करने दिए निर्देश, बिलासपुर कलेक्टर ने वीसी के जरिए बैठक लेकर की समीक्षा…

दो दिनों में पेयजलों के तमाम स्रोतों का क्लोरिनेशन करने दिए निर्देश। सभी हैंडपंपों में 15 दिनों में बनाएं प्लेटफार्म। निजी अस्पतालों और आईएमए से सहयोग करने की अपील।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनसे मिले निर्देश के बाद बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज रविवार के दिन वीसी के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में मलेरिया और डायरिया के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल के तमाम स्रोतों को अगले दो दिनों में क्लोरिनेशन के निर्देश दिए। गावों की सभी बोरिंग में प्लेटफार्म बनाने को कहा है। जिला पंचायत के मद से अगले 15 दिनों में इसे बनाया जायेगा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपने मुख्यालय में रहकर ईमानदारी से ड्यूटी करें। दवा और बेड की कोई कमी किसी भी स्तर नहीं होगी।

See also  कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ...

कलेक्टर ने कहा है कि लोगों को बीमारी का असल कारण समझाएं और उन्हें पानी उबालकर और इसमें क्लोरिन टैबलेट डालकर पीने की सलाह दें। लोगों का इस संबंध में सावधान व सजग रहने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। कलेक्टर ने पिछले 10 साल में हुए आउटब्रेक की जानकारी देकर इन ग्रामों का निरीक्षण करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिए। उन्होंने कहा की प्रशासन के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने इलाज के लिए जिला मुख्यालय के साथ एहतियात के तौर पर सभी सीएचसी और पीएचसी में भी अतिरिक्त बेड तैयार रखने को कहा है।

See also  कलेक्टर-एसपी ने प्रेस वार्ता में दी मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी, प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना, सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की होगी गणना, मतगणना स्थल में बनायी गयी है 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://rsults.eci.gov.in  एवं Voter Helpline App के माध्यम से देखी जा सकती है जानकारी...

कलेक्टर ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी उन्होंने सभी एसडीएम को उनके क्लीनिक व दुकान बंद कर कार्रवाई करने को कहा। यथासंभव उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। कलेक्टर ने निजी समाजसेवी संस्थाओं को भी अभियान में सहयोग देने की अपील की। कलेक्टर की अपील पर रतनपुर महामाया ट्रस्ट द्वारा बीमार मरीजों को खिचड़ी व भोजन उपलब्ध कराई जा रही है। नेमीचंद जैन ट्रस्ट ने 200 मच्छरदानी उपलब्ध कराने की बात कही है । वर्तमान ने बिलासपुर जिले के सभी 668 गांव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है । सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें लोगों को साफ सफाई एवं सही खान-पान की जानकारी दी जाती है ।

See also  अकलतरा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार लूटी गई बाइक, मोबाइल और वीडियो बनाने में इस्तेमाल तीन मोबाइल जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2026। अकलतरा थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल तथा वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने एक दोस्त के साथ अकलतरा क्षेत्र स्थित नहर के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दोनों का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। जब पीड़िता और उसके साथी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवती के साथ बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ की गई और उसका मोबाइल फोन लूटकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 417/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296, 115(2), 309(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान बीरू धीवर और ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर, दोनों निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा के रूप में की। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल, पीड़िता से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में बीरू धीवर (30 वर्ष) एवं ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों ग्राम खटोला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर के निजी अस्पतालों और आई एम ए का सहयोग भी अभियान में लिया जाए। उन्हें प्रभावित क्षेत्र में कुछ गांव आवंटित कर इलाज व शिविर लगाने का दायित्व सौंपा जाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!