Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार, केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक, हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार

केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए कभी नहीं मिला: अधिकारी-कर्मचारी संघ

अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा: मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा

हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान

Advertisment

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करें।

See also  CG NEWS : रिवर व्यू क्षेत्र में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट व खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन बाइकें जप्त…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

See also  भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना: मोबाइल ऐप, पोर्टल से दर्ज होंगी जानकारियां

प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ, महेन्द्र सिंह राजपूत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे, वासुदेव पांडेय, प्रदीप पांडेय, महेन्द्र चन्द्राकर, चन्द्राकांत कन्नौजे, बी. पी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस, राजेश चटर्जी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. शिक्षक फेडरेशन, चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, डॉ लक्ष्मण भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अजाक्स, कमलेश सिंह राजपूत प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पटवारी संघ, सुनील यादव प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, जी. आर. चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पंकज पांडे प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. बहु . स्वा.कर्मचारी संघ, सतीश मिश्रा कोषाध्यक्ष छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, अश्वनी चेलक छ. ग. राज्य कर्मचारी संघ, तीरथ लाल सेन संरक्षक छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ, रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, यशवंत वर्मा महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, संजय तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी महासंघ/संयुक्त मोर्चा, करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ, संतोष वर्मा अध्यक्ष संचालनालयीन कर्मचारी संघ, सत्येंद्र देवांगन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स, विजय लहरे प्रदेश अध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ मनीष मिश्रा , प्रांताध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, नीरज राजपूत, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, दीप चंद भारती प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ न्यायालय कर्मचारी संघ, मनीष सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ, केदार जैन प्रांताध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, टार्जन गुप्ता प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, रितु परिहार प्रांताध्यक्ष महिला पर्यवेक्षक संघ सहित अन्य लोग शामिल रहे।

See also  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!