Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गाइडलाइन दरों में बदलाव: रियल एस्टेट को राहत देने वाले निर्णय तत्काल लागू…

रायपुर,08 दिसंबर। प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण को लेकर मिले सुझावों और ज्ञापनों के व्यापक परीक्षण के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड ने नगरीय विकास, रियल एस्टेट क्षेत्र और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए। सभी निर्णय तुरंत लागू हो गए हैं।

बैठक में यह तय किया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर की जाने वाली गणना की मौजूदा व्यवस्था समाप्त होगी। अब पहले से लागू उपबंध फिर लागू रहेंगे। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में 50 डेसिमल, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन होगा। इससे प्रक्रिया आसान होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

See also  Election Commission Seizures 2026 : चुनावी रण में ईसीआई का सख्त पहरा: 10 दिनों में 400 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री जब्त, ड्रग्स और कैश का बड़ा जखीरा बरामद

बहुमंजिला भवनों में फ्लैट, दुकान और कार्यालय के अंतरण पर सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन की व्यवस्था भी हटा दी गई है। अब मूल्यांकन सिर्फ बिल्ट-अप एरिया के आधार पर होगा। यह प्रावधान मध्यप्रदेश शासन के समय से लागू था और इसे बदलने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। नए नियम से वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा और शहरी भूमि का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

बोर्ड ने बहुमंजिला भवनों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए नए रियायती प्रावधान भी लागू किए हैं। अब बेसमेंट और प्रथम तल पर 10 प्रतिशत तथा द्वितीय तल और उससे ऊपर के सभी तल पर 20 प्रतिशत की कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इससे मध्यम वर्ग को किफायती दरों पर आवास और व्यावसायिक स्थान मिलना आसान होगा।

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया, शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के निरंतर समर्थन को दोहराया

कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों में मुख्य मार्ग से 20 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित संपत्तियों के लिए 25 प्रतिशत की कमी के साथ भूखंड की दरें तय होंगी। दूरी का आकलन मुख्य मार्ग की ओर बने हिस्से से किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति के आधार पर न्यायसंगत मूल्यांकन सुनिश्चित होगा।

Advertisment

केंद्रीय बोर्ड ने जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिया है कि दरों में हाल की बढ़ोतरी को लेकर मिली आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा कर 31 दिसंबर तक पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजें। इन प्रस्तावों के आधार पर बोर्ड आगामी गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय लेगा।

इन सभी फैसलों के लागू होने से रियल एस्टेट क्षेत्र में स्थिरता बढ़ने, पारदर्शिता सुधारने और किफायती आवास उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

See also  Raipur Chhattisgarh Breaking News : रायपुर से भाजपा युवा समाज सेवक बसंत अग्रवाल प्रशांत जगत एवं उनके अभनपुर युवा साथी समाज सेवक ओम आशीष तथा उनके साथियों के सहयोग से सेजबहार रायपुर में हो रहे सुप्रसिद्ध कथावचक आदरणीय श्री Pandit pradeep mishra जी के श्रीमुख से हजारों भक्त पावन शिवमहापुराण सुनते आरहे है.|तथा भाजपा युवा समाज सेवक बसंत अग्रवाल एवं प्रशांत जगत ओम आशीष तथा और युवा साथियों द्वारा उनके ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया |यह एक अच्छी सोच है समाज एवं सनातन धर्म के लिए आप सभी समाज सेवक को आगे और भी समाज में सेवा का मौका दे|

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!