Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोबाईल एवं पैसे लूट कर मारपीट करने वाले आरोपियों  को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मोबाईल एवं पैसे लूट कर मारपीट करने वाले आरोपियों  को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
आरोपियों के कब्जे से लूट किए गए 13 नग मोबाईल, नगदी 6000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को जप्त किया गया
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी प्रकाश  निवासी स्टेशन रोड चाम्पा एवं प्रार्थी मनोज साकिन उच्चभिटठी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 जून 2023 को ये लोग अपने मोटर सायकल में थे। तभी तीन लडके स्कूटी में आये और इनके साथ मारपीट करते हुए इनके पाकिट में रखे पैसा 8000 रूपये व आधारकार्ड एवं मोबाईल को लूट लिए कि रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमाक 326/23 एवं अपराध क्रमांक 327/2023  धारा  394, 34 भा दवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों में विनय उर्फ नेपाली, अंकित साकिन भांठापारा चाम्पा, अनिस कुमार साकिन मोची गली थाना के पीछे चाम्पा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से 25 जून 23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में  भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक नागेश तिवारी, भुनेश्वर प्रसाद तिवारी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आर. ईश्वरी राठौर, माखन साहू, डिकेश्वर साहू, नितीन द्विवेदी, रूपनारायण बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बलात्कारी को फांसी देने सड़क पर उतरा जन सैलाब महाकाली संगठन एवं समस्त नगर वासियों द्वारा कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!