Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Big News : 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव-राज! महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में करीब दो दशक बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को अपने राजनीतिक गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया। मुंबई के होटल ब्ल्यू सी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे बंधुओं ने मंच साझा कर इस गठबंधन की घोषणा की, जिससे राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है।

“हमारी विचारधारा एक है” – उद्धव ठाकरे
गठबंधन की घोषणा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी और राज ठाकरे की विचारधारा एक जैसी है। उन्होंने मराठी समाज के संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि आज दोनों भाई साथ आए हैं ताकि मराठी अस्मिता और महाराष्ट्र के हितों की रक्षा की जा सके। उद्धव ने दिल्ली से हो रही कथित सियासी साजिशों का जिक्र करते हुए कहा कि अब बंटने का समय नहीं है।

See also  किडनी खराब होने के बाद सबसे पहले दिखते हैं ये तीन लक्षण

महाराष्ट्र किसी झगड़े से बड़ा – राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई किसी भी व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद से ऊपर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट शेयरिंग से ज्यादा जरूरी एकजुटता है। राज ने कहा कि आज ठाकरे परिवार फिर से एकजुट होकर जनता के सामने खड़ा है।

शिवाजी पार्क में दिखी पारिवारिक एकजुटता
घोषणा से पहले ठाकरे भाई शिवाजी पार्क पहुंचे। उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे मौजूद रहे। पूरा बालासाहेब ठाकरे परिवार एक साथ नजर आया, जिसे समर्थकों ने भावनात्मक क्षण बताया।

नगर निगम चुनावों पर नजर
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह गठबंधन BMC समेत कई नगर निगम चुनावों में निर्णायक साबित होगा। दोनों दल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भयंदर, नासिक और पुणे की महानगरपालिकाओं में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!