Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: छुट्टी पर घर आया जवान 28 दिनों से लापता, परेशान माता-पिता प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक जवान के लापता होने की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव का रहने वाला शेजसिंह मंडावी (25), जो कश्मीर में 48वीं बटालियन में तैनात है, पिछले 28 दिनों से गायब है।

जवान शेजसिंह अपने बीमार पिता के इलाज के लिए 2 फरवरी 2025 को छुट्टी लेकर घर आया था, लेकिन 6 मार्च को अचानक घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हर संभव कोशिश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं पाया, जिसके चलते वे अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

घर से तो निकला लेकिन नहीं पहुंचा काम पर

शेजसिंह मंडावी के चाचा दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वह अपने पिता के इलाज के लिए छुट्टी पर घर आया था और अस्पताल भी जाता था। 6 मार्च को उसने घर से यह कहकर निकला कि वह वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहा है। हालांकि बाद में पता चला कि वह अपनी बटालियन में पहुंचा ही नहीं। दुर्गाप्रसाद ने कहा, “उसने घर में ही अपना फोन और जरूरी दस्तावेज छोड़ दिए थे। वह स्पोर्ट्स ड्रेस पहनकर निकला था। हमने उसे बहुत ढूंढा लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।” इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

See also  गांव में 60 से ज्यादा बच्चे, बांस-बल्ली से स्कूल तो बनाया लेकिन पढ़ाने शिक्षक भी नहीं आते, कई गंभीर रूप से कुपोषित भी शिक्षा सत्र समाप्ति पर, लेकिन बिना गुंडा में पढ़ाई शुरू ही नहीं, स्कूल भी बंद...

मां-बाप की बिगड़ती सेहत

Advertisment

शेजसिंह के लापता होने से उसका परिवार गहरे संकट में है। उसके बीमार पिता की हालत लगातार बिगड़ रही है और मां रो-रोकर अपने बेटे की सलामती की दुआ मांग रही हैं। मां ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, “मेरे बेटे को ढूंढने में हमारी मदद करें। हमारी जिंदगी उजड़ गई है।” परिवार ने जिला कलेक्टर को भी एक आवेदन सौंपकर जवान को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शासन-प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे, ताकि उनके बेटे का पता लगाया जा सके।

थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

See also  बड़ी खबर : 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, जानें कब-कब होंगे एग्जाम…

परिजनों ने शुरुआत में सोचा कि शेजसिंह शायद वापस कश्मीर अपनी ड्यूटी पर चला गया होगा। लेकिन जब सेना के जवानों ने सूचना दी कि वह अभी तक अपनी बटालियन में नहीं पहुंचा है, तो परिवार की चिंता और बढ़ गई। हर जगह तलाश करने के बाद, परिजनों ने 10 मार्च 2025 को रनचिराई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बावजूद, 28 दिनों बाद भी शेजसिंह का कोई सुराग नहीं मिला है, जिसके चलते परिवार अब प्रशासन से मदद मांग रहा है।

पुलिस की तलाश जारी

एएसपी मोनिका ठाकुर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस शेजसिंह मंडावी की तलाश में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने सरहदी क्षेत्रों के थानों से संपर्क किया है और अखबारों व चैनलों में भी इसकी जानकारी प्रसारित की गई है। तलाश अभी जारी है।” पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी जांच तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में शेजसिंह की तस्वीरें और जानकारी साझा की हैं, ताकि उसका कोई सुराग मिल सके।.

See also  CG News: लखनऊ अग्निकांड के बाद रायपुर में चला बड़ा निरीक्षण अभियान, 4 कोचिंग संस्थानों को नोटिस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!