Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS :किसान लिबनुस आम की कर रहे अच्छी खेती…

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम सघन फलोद्यान नवीन रोपण विस्तार योजना से कृषकों का लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है।

योजना के तहत् जशपुर विकासखण्ड के बड़ा करौंजा निवासी लिबनुस ने 1.000 हेक्टर में आम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया की पहले उक्त भूमि परती रहती थी जिसके कारण उस जमीन पर उत्पाद नहीं हो पाता था। जशपुर उद्यान विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया और अपने जमीन पर आम खेती करना शुरू किया,

See also  Raigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत, कार चालक फरार

और अच्छा फसल मिलने से लाभ भी बढ़िया होने लगा उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वर्तमान में रोपे गए समस्त पौधे जीवित एवं फलदार अवस्था में है। किसान ने बताया कि उनके खेत में आम 6.00 किवंटल तक मौसम अनुसार हो जाता है। मार्केट में वर्तमान मूल्य आम का हिसाब से विक्रय किया जाता है।

कृषक लिबनुस ने कहा कि उस क्षेत्र के अन्य किसान भी आम और अन्य फलों की खेती करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। और आम की खेती को अपना रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!