Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई: निलंबित IAS समीर विश्नोई और पत्नी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई को लेकर अहम कार्रवाई सामने आई है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान उनकी और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर दर्ज करोड़ों की बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जांच में खुलासा हुआ कि ये संपत्तियां अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इसके लिए उनकी पत्नी के नाम पर कई फर्म बनाई गई थीं, जिनके जरिए निवेश कर संपत्ति अर्जित की गई। एजेंसी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में की गई थी लाइव प्रसारण की व्यवस्था, शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण को लेकर दिखा लोगों में उत्साह...

कार्रवाई के तहत महासमुंद में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर की महंगी जमीन और गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई संपत्तियों को अटैच किया गया है। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आई हैं।

इस कार्रवाई को एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत से मंजूरी मिली। अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी निलंबित अधिकारियों रानू साहू और सौम्या चौरसिया की संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि चर्चित कोयला घोटाले के दौरान सिस्टम में बदलाव कर इस तरह के नेटवर्क को अंजाम दिया गया था, जिसमें समीर विश्नोई की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisment

हाल ही में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने सभी संपत्तियों का विस्तृत विवरण विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद करोड़ों रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

See also  सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र ओडेकेरा में भारी भ्रष्टाचार उजागर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!